जिला मुंगेली,,,,एक दिवसीय जैविक खेती कार्यशाला आज

मुंगेली- केंद्र सरकार के सफल “12 साल बेमिसाल” कार्यकाल के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला- मुंगेली के द्वारा कृषि बीज केंद्र धरमपुरा में किसान सम्मेलन और जैविक खेती कार्यशालाओं का आयोजन आज 20 जून 2026 को समय सुबह 11 बजे से किया गया है।
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यशाला के संयोजक रितेश यादव जी ने इस कार्यशाला में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण जिले में निवासरत भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधियों समस्त इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार साथियों तथा किसान भाइयों-बहनों को अधिक संख्या में पहुंचने अपील करते हुए सादर आमंत्रित किया हैं।
कार्यशाला का विवरण, मुख्य अतिथि माननीय तोखन साहू जी सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार
माननीय अरुण साव जी विधायक लोरमी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
माननीय पुन्नूलाल मोहले जी विधायक मुंगेली
माननीय धरम लाल कौशिक जी विधायक बिल्हा
मुख्य वक्ता माननीय सुरेश चंद्रवंशी जी अध्यक्ष- छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद
विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीकांत पाण्डेय जी अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली
माननीय दीनानाथ केशरवानी जी जिला अध्यक्ष भाजपा मुंगेली
माननीय राकेश तिवारी जी प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा
माननीय बृजलाल सिंह राठौर जी प्रदेश संयोजक जैविक खेती प्रकल्प
माननीय राजेश सिंह जी संभाग प्रभारी किसान मोर्चा
माननीय लाल संतोष सिंह जी संभाग प्रभारी का गरिमामय में उपस्थिति में होगा।
भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री द्वय विश्वनाथ साहू शंकर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला के प्रमुख संयोजक रितेश यादव, सह संयोजक पवन पाण्डेय पुरुषोत्तम जायसवाल, सदस्य विक्रम ठाकुर एवं संदीप साहू होंगे।
कार्यशाला के संयोजक एवं सह संयोजक ने किसानों से आग्रह किया है कि जैविक खेती की तकनीक, जैविक खाद निर्माण एवं कीट नियंत्रण के देशी उपायों की जानकारी प्राप्त करें। कार्यशाला में भोजन की व्यवस्था होगा।
जैविक खेती कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
यह जानकारी जिला आई टी सेल प्रभारी किसान मोर्चा अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।






