मुंगेली

जिला मुंगेली,,,,बच्चों को दवा पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

बच्चों को दवा पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
मुंगेली- जिले के समीपस्थ गृह ग्राम कोदवाबानी में जिला आई टी सेल प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा  श्री अरविन्द सिंह राजपूत ने नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की साक्षी बनें।
राजपूत ने इस दौरान अपने हाथ से बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाया। तथा उन्होंने अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 28 जून को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 29 एवं 30 जून को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। इस दौरान 370 बच्चे को शत प्रतिशत पोलियो खुराक पिलाया गया। ए एन एम कीर्ति साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भागमती बंजारा शैला ठाकुर चंद्रिका ठाकुर अनीता आडिल धनेश्वरी राजपूत चंद्रिका जायसवाल शशि निर्मलकर, मितानिन प्रमिला डहरिया नंदनी साहू, माधुरी जायसवाल सहित उप स्वास्थ्य केन्द्र आंगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया गया एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button