कवर्धा

कबीरधाम,,,,,जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ शुभारंभ, नागरिकों को मिल रही योजनाओं की जानकारी

20 जून तक चारों राजस्व अनुभागों में आयोजित होंगे शिविर

कवर्धा, 18 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “विश्वास के 12 साल : विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत कबीरधाम जिले में आज से तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर की शुरुआत की गई। जिले के चारों राजस्व अनुभागों में शिविर आयोजित कर नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। कवर्धा अनुभाग अंतर्गत वीर सावरकर भवन कवर्धा, बोड़ला अनुभाग के अंतर्गत शिविर बोड़ला मंगल भवन वार्ड नंबर 10, पंडरिया अनुभाग के अंतर्गत पंडरिया के सामुदायिक भवन और सहसपुर लोहारा अनुभाग अंतर्गत मंगल भवन में वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया है।

शिविर में आम नागरिकों की आवेदनों, नए योजनाओं के लिए, समस्या का निराकरण के लिए पंजीकरण किया जा रहा है तथा संबंधित विभागों द्वारा उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, राजस्व से संबंधित, राशन एवं पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीयन और लाभ उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन के लिए अनुभाग स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उपलब्ध सेवाओं का लाभ लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button