कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,125 दोनों का रोजगार और 300 रुपए मजदूरी भुगतान से ग्रामीणों को मिलेगा आर्थिक लाभ- सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने सीईओ जिला पंचायत पहुंचे विभिन्न ग्राम पंचायत

निजी डबरी,आंगनबाड़ी भवन, ग्रे वॉटर रिचार्ज पीट एवं चेक डैम सहित अन्य कार्यों की देखी गुणवत्ता

कवर्धा 03 जुलाई 2026। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण में चल रहे कार्यों को देखने के लिए सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल विकासखंड सहसपुर लोहारा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँच कर कार्य की गुणवत्ता एवं भौतिक प्रगति को दिखा। योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत कारेसरा में निजी डबरी निर्माण कार्य का अवलोकन कर हितग्राही श्री चतुर सिंह पिता श्री राम सिंह से चर्चा करते हुए मत्स्य पालन की गतिविधियों एवं आजीविका समर्थन पर बात की गई। निजी डबरी से सिंचाई,भू-जल स्तर एवं जल संरक्षण पर भी चर्चा किया गया। हितग्राहियों को बताया गया कि विकसित भारत जी राम जी योजना से अब पंजीकृत परिवारों को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा साथ ही प्रति दिवस कार्य पूरा करने पर 300 रुपए का मजदूरी भुगतान दिया जाएगा। सीईओ ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कुटकीपारा पहुंचकर ग्रे वॉटर रिचार्ज पिट एवं चेक डैम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कार्य के उपयोगिता की जानकारी ली गई।
सीईओ श्री अग्रवाल ने ग्राम पंचायत सारी में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सीईओ जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा समय पर कार्य पूरा करें। इस दौरान चेक डैम एवं रिटर्निंग वॉल सहित अन्य कार्य का निरीक्षण कर मैदानी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत श्री शिव साहू, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री विनायक गुप्ता, सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी श्री विनीत कुमार दास, प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी श्री दिलीप साहू, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री विभोर साहू एवं मैदानी कर्मचारियों सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button