कवर्धामुंगेली

क़बीरधाम,,,,,जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला संपन्न- केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय तोखन साहू जी शामिल हुए

मुंगेली- 20 जून 2026 को जिला के बीज निगम परिसर, धरमपुरा में आयोजित जिला स्तरीय जैविक कृषि कार्यशाला में मुख्य अतिथि सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय तोखन साहू जी, मुंगेली विधायक माननीय पुन्नूलाल मोहले जी, बिल्हा विधायक माननीय धरम लाल कौशिक जी, मुख्य वक्ता माननीय सुरेश चंद्रवंशी जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद, माननीय श्रीकांत पांडेय जी अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली, माननीय दीनानाथ केशरवानी जी जिला अध्यक्ष भाजपा, माननीय राकेश तिवारी जी प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा, माननीय राजेश सिंह जी सरगुजा संभाग प्रभारी किसान मोर्चा, लाल संतोष सिंह जी बिलासपुर संभाग प्रभारी किसान मोर्चा, अशोक गुप्ता जी सह प्रभारी कोरबा संभाग, युवराज सिंह ठाकुर जी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बेमेतरा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस कार्यशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय तोखन साहू ने किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने को कहा ताकि ‘खेत बचाओ’ अभियान के तहत खेतों की मिट्टी की सेहत, उर्वरता और पर्यावरण को बचाया जा सके। उन्होंने भारतीय गाय के फायदे बताए और किसानों को समझाया कि गौ पालन कर खेती शुरू करें यह खेती का हिस्सा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही अनेक लाभकारी योजनाओं को कार्यशाला के माध्यम से किसानों को अवगत कराया।
इस दौरान कार्यशाला में अन्य अतिथियों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने, विषयों पर संबोधित करते हुए कार्यशाला में विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारीगण जिला एवं मण्डल तथा विभिन्न मोर्चों प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधी व कृषि विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी सहित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश यादव जी, प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा वीरेन्द्र गुप्ता, नारायण सिंह राजपूत, रिजवान हक, शिवप्रताप सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री द्वय विश्वनाथ साहू शंकर सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन पाण्डेय रामवतार राजपूत पुरुषोत्तम जायसवाल विक्रम ठाकुर, जिला मंत्री किसान मोर्चा संदीप साहू गणेश साहू अर्जुन राजपूत संतोष शर्मा राजेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष ओंकार खत्री सह कोषाध्यक्ष राजेश यादव, जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत मीडिया प्रभारी खड़ानंद कश्यप महेश यादव सहित भाजपा किसान मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्षों एवं पदाधिकारी तथा सैकड़ों किसान बंधु उपस्थित हुए।

जैविक खेती कार्यशाला के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त किसानों के खातों में हस्तांतरित किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी, विधायक पुन्नूलाल मोहले विधायक धरम लाल कौशिक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और अन्य वरिष्ठ नेता पदाधिकारी, कृषि अधिकारी कर्मचारी ने आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 490 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।
जिसमें मुंगेली जिले के 85,324 पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 17 करोड़ 6 लाख रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की गई। कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा अतिथियों एवं उत्कृष्ट किसानों को मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
जिला स्तरीय प्राकृतिक जैविक खेती कार्यशाला एवं पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी जिला आईटी सेल प्रभारी किसान मोर्चा अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button