कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में जिले के 20 विशिष्टजन होंगे शामिल

22 जून को विशेष ट्रेन से रायपुर से सोमनाथ गुजरात के लिए होंगे रवाना

कवर्धा, 21 जून 2026। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के एक हजार वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर 22 जून से 26 जून 2026 तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष यात्रा के अंतर्गत कबीरधाम जिले से 20 विशिष्टजन शामिल होंगे, जो 22 जून को सुबह 7 बजे विशेष ट्रेन के माध्यम से रायपुर से सोमनाथ, गुजरात के लिए रवाना होंगे।

जिले से चयनित सभी यात्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा आस्था, सांस्कृतिक गौरव और भारतीय विरासत के प्रति जनजागरण का विशेष आयोजन है। विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के दौरान सहभागी सोमनाथ धाम सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सम्मिलित होंगे। कबीरधाम जिले का दल 22 से 26 जून तक यात्रा पूर्ण कर 26 जून को वापस कवर्धा लौटेगा। यात्रा के सुचारू संचालन एवं समन्वय के लिए सहायक परियोजना अधिकारी श्री अवधेश नन्दन श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button