कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए कु. लल्ली साहू का चयन

भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता शिविर दिनांक 24 से 30 जून, 2026 तक आर पी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वी पी ओ, खातोद , महेंद्रगढ़ (हरियाणा) में +2 काउंसिल के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारी की भागीदारी होंगे महेंद्रगढ़ (हरियाणा) में विषय “युवा फॉर माय भारत एवं युवा फॉर डिजिटल लिटरेसी पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से +2 काउंसिल के राष्ट्रीय सेवा योजना के 04 छात्र एवं 05 छात्रा स्वयंसेवक और 01 कार्यक्रम अधिकारी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से सहभागिता करेंगे l जिसमें कबीरधाम जिला के शहीद नरेन्द्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कु. लल्ली साहू कक्षा 12 से भाग लेंगे l जो कि डॉ. नीता वाजपेयी राज्य एन एस एस अधिकारी, डॉ. जनेंद्र कुमार दीवान कार्यक्रम समन्वयक हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी , डॉ. कामती सिंह परिहार जिला संगठक बेमेतरा और कबीरधाम और कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार राजपूत ,शहीद नरेन्द्र शर्मा शास. उच्च. माध्य,. विद्यालय रवेली के मार्गदर्शन में कैंप के उद्देश्यों के लिए कार्य करेंगे l कु. लल्ली साहू के राष्ट्रीय स्तर के कैंप में चयनित होने पर प्राचार्य जोध्या राम बंजारे सहित समस्त शिक्षकों के साथ स्वयंसेवक दिपाली चंद्रवंशी, प्रियंका साहू सहित सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button