Uncategorized

रक्षा सूत्र अभियान में रोवर-रेंजर ने सैनिकों के लिए जुटाई हस्तनिर्मित राखियां



शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंगारपुर (जंगल) विकासखंड सहसपुर लोहारा में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्काउट दल तथा रानी दुर्गावती गाइड कंपनी के स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा स्काउट मास्टर ईशाक मोहम्मद खान के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान 2026 के तहत हस्त निर्मित राखियों व हमारी चंदन तुल्य माटी का संकलन किया गया। राखियों के साथ बहनों ने अपने भाइयों के लिए अपनी भावनाएं पत्र के माध्यम से लिखकर भी प्रेषित किये।
संकलित सामग्रियों को उचित स्थान तक पहुंचाने हेतु व्यवस्था के तहत जिला संगठन आयुक्त स्काउट अजय चंद्रवंशी को ससम्मान सौंपा दिया गया।
डीओसी सर ने बताया की जिले भर से स्काउट्स/गाइड्स, रोवर्स/रेंजर्स द्वारा स्नेह पूर्वक निर्मित इन रक्षा सूत्रों को पूर्व निर्धारित योजना के तहत कल यानि 7 अगस्त 2026 को एकत्रित करने आने वाले सैन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ कबीरधाम के द्वारा सम्मान पूर्वक सौंप दिया जाएगा। जिसे आगे हमारे सीमा पर पहरा दे रहे वीर भाइयों तक पहुँचाया जाएगा। जिनके जागते रहने के बूते हम अपने घरों में आराम से सो पाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button