कवर्धा: वर्षों बाद खुला जिला प्रेस भवन का ताला, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने प्रशासन की मदद से संभाला प्रभार

ताकि जिले के पत्रकार इसका बेहतर उपयोग कर सकें।
पत्रकारों की एकजुटता को बताया महत्वपूर्ण कदम
अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर ने जिला प्रेस क्लब के सभी सदस्यों और पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की जीत नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकजुटता और साझा हितों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही पत्रकार हित में आगे की रणनीति तैयार कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की बात कही।
नई कार्यकारिणी के भवन में प्रवेश के साथ ही पत्रकारों के बीच उम्मीद जगी है कि जिला प्रेस भवन अब नियमित बैठकों, प्रेस कॉन्फ्रेंस, संवाद और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का सक्रिय केंद्र बनेगा। कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया कि प्रेस भवन जिले के समस्त पत्रकारों का साझा मंच है और इसका उपयोग पत्रकारिता एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए किया जाएगा।



