कवर्धा
कवर्धा। ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आजीविका की नई गारंटी देने वाली मिशन

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ आज कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंडईखुर्द से किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर योजना का शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति से किया। इस दौरान वे वर्चुअल माध्यम से ग्राम पंचायत गंडईखुर्द में आयोजित राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह से भी जुड़े रहे। कार्यक्रम में वीबी-जी राम जी योजना के प्रति जनजागरूकता का संदेश देने के लिए ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया।



