कवर्धा, 24 जून 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 22 जुलाई 2026 दिन बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। कबीरधाम जिले के ऐसे निजी प्रतिष्ठान, संस्थाओं (स्कूल, हाॅस्पिटल, कम्प्यूटर, बीमा, माईक्रो फायनेंस, सेल्स, फेब्रिकेषन, सिक्योरिटी आदि क्षेत्र) जो अपनी संस्था में रिक्त तकनीकी, नाॅन तकनीकी पदों पर भर्ती करना चाहते है, उनसे मांगपत्र, रिक्तियाॅ आमंत्रित की गई है। मांगपत्र, रिक्तियों इस विभाग की वेबपोर्टल https://erojgar.cg.gov.in से या कार्यालय में संस्था का नाम, पूर्ण पता, मोबाईल नंबर, संस्था का पंजीयन क्रमांक, जी.एस.टी. नंबर, पेन कार्ड नंबर, ईमेल आईडी, संपर्क किए जाने वाले व्यक्ति का नाम, पदनाम, मोबाईल नंबर, पद संख्या, आयुसीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, वेतन एवं भत्ता, कार्यक्षेत्र (अन्य जानकारी जो आवश्यक हो) की पूर्ण जानकारी के साथ 10 जुलाई 2026 तक पे्रषित कर सकते है। ताकि रोजगार मेला का आयोजन करते हुए, कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा सके। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से भी संपर्क कर सकते है।
info@indianews2.com
INDIA NEWS 2
ताजा अपडेट पाने के लिए सब्सक्राइब करें
Related Articles
Check Also
Close



