कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को, जिले में होंगे विविध जागरूकता कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को, जिले में होंगे विविध जागरूकता कार्यक्रमकवर्धा, 12 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। नशापान की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण तथा समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नशापान की रोकथाम के लिए समुदाय में जागरूकता सृजन को आवश्यक बताते हुए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय की सक्रिय सहभागिता से नशे के विरुद्ध व्यापक जनमत तैयार करना समय की आवश्यकता है। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत, आबकारी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नशामुक्ति संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर गठित भारत माता वाहिनी को भी विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार नशामुक्ति अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में जनसामान्य की सहभागिता से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। वहीं महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में नशामुक्ति विषय पर आधारित चित्रकला, भाषण, गीत, नृत्य, नाटक और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नशामुक्ति संबंधी साहित्य का वितरण कर विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button