कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले चढे पुलिस के हत्थे

कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही।
अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले चढे पुलिस के हत्थे
दो अलग-अलग प्रकरण में थाना पंडरिया की टीम नेआरोपियो के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त
आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)ख के तहल वैधानिक कार्यवाही की गयी

विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कवर्धा श्री धमेद्र सिंह (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री अमित पटेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियों के संबंध में सूचना एकत्र की जा रही है, कि इसी तारतम्य में थाना पंडरिया पुलिस को दिनांक 08.06.26 को मुखबिर से कच्ची महुआ शराब बिक्री की अलग-अलग सूचना मिली जिस पर से थाना स्तर पर अलग-अलग टीम रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुई जो मुखबीर सूचना आधार पर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर–

  1. आरोपी छोटेलाल सिंद्राम पिता स्व. अयोध्या सिंह सिंद्राम उम्र 55 वर्ष निवासी नवागांव टिकैत थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छ0ग0 को पकडा गया, आरोपी के कब्जे से 04 बल्क लीटर हाथ भट्टी से बने कच्ची महुआ शराब कीमती रकम 1000/-रूपये व शराब बिक्री रकम 200/-रूपये को बरामद किया गया।
  2. आरोपी राजकुमार धुर्वे पिता दोशी ध्रुर्वे उम्र 65 वर्ष निवासी उदका थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छ0ग0
    को पकडा गया, आरोपी के कब्जे से 04 बल्क लीटर हाथ भट्टी से बने कच्ची महुआ शराब कीमती रकम 1000/-
    रूपये व शराब बिक्री रकम 200/-रूपये को बरामद किया गया।
    आरोपीगण के विरूद्ध धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपियो के विरूद्ध अलग-अलग विधिवत कार्यवाही किया गया है।
    उक्त कार्यवाही में प्र.आर. श्रवण चंद्रवंशी ,लक्ष्मीनारायण मोहले आरक्षक- विकास, राजू चंद्रवंशी,सुनील,मआर. शकुंतला मरकाम का विशेष योगदान रहा।
    पण्डरिया पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी अनवरत जारी रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button